- Hindi News
- नि:शक्तों की जरूरतों के हिसाब से होगा मेगा कैंप
नि:शक्तों की जरूरतों के हिसाब से होगा मेगा कैंप
जिलेमें अब निशक्तों का सर्वे कराने की तैयारी की जा रही है, वहीं यह भी देखा जाएगा कि उन्हें किस तरह के यंत्रों या अन्य चीजों की आवश्यकता है। ताकि उस हिसाब से जिलेस्तर पर मेगा शिविर का आयोजन किया जा सकें। यह शिविर अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में कराए जाने की तैयारी की जा रही है।
पूर्व किए गए सर्व के हिसाब से जिले में 22 हजार के करीब निशक्त हैं। इनमें से कई लोगों को यंत्र वितरित कर दिए गए हैं। अब सर्वे कर इनकी असल संख्या पता की जाएगी, साथ ही यह देखा जाएगा कि किस निशक्त को पहले यंत्र मिल चुके हैँ। ताकि जिन्हें आवश्यक चीजें नहीं मिली हैं। उन्हें प्राथमिकता के साथ सामान दिया जा सकें। कलेक्टर अशोक अग्रवाल ने बताया कि अक्टूबर में मेबा कैंप लगेगा। इसमें कान की मशीन, विकलांगों को ट्राइसाइकिल, बैसाखी अन्य सामान दिया जाएगा।