- Hindi News
- एसपी ने नवरात्र के दौरान सुरक्षा बरतने की दी हिदायत
एसपी ने नवरात्र के दौरान सुरक्षा बरतने की दी हिदायत
कंट्रोलरूम में मंगलवार को रूटीम क्राइम मीटिंग हुई। इसमें थानेदारों को नवरात्रि की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए। वहीं पदयात्री सुविधाओं का ध्यान रखने की भी बात कही गई। बैठक में यह भी तय किया गया कि पदयात्री मार्ग पर जगह-जगह पुलिस सहायता केंद्र खोले जाएंगे। ताकि पदयात्रियों को किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़े।
25 सितंबर से नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो रही है। इसके लिए अंजोरा से लेकर डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर तक जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है। इसके आद हाइवे और अंदरुनी मार्गो पर स्टॉपर और बैरिगेट्स लगाने का काम शुरू किया जाएगा। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला ने थानों के पेंडिंग मामलो को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर ग्रामीण इलाकों के मेन रोड पर यातायात व्यवस्था पर काम करने कहा गया। ताकि हादसों की संख्या में कमी लाई जा सकें। जिले में अवैध शराब बिक्री और सटोरियों पर कार्रवाई को लेकर अभियान तेज करने कहा।