पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो स्थानों पर नाम जुड़े तो होगी कार्रवाई

दो स्थानों पर नाम जुड़े तो होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय क्षेत्रों में वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया एवं मतदाता सूची प्रकाशन के कार्यों की समीक्षा बैठक 16 सितंबर को कलेक्टर अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी नगरीय निकायों में वार्डों का आरक्षण निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आधार पर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने इस बात का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए कि किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में छुट जाए।

कलेक्टर ने कहा कि एक से अधिक स्थानों पर नाम जोडऩे वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी नगरीय निकायों में वार्डों का आरक्षण नियमानुसार की जाए। जनजाति वर्गों के लिए वार्डों का आरक्षण जनसंख्या के अनुपात के आधार पर करने के निर्देश दिए।