पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छोटे विवादों से ही हुआ बहिष्कार

छोटे विवादों से ही हुआ बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामबनभेड़ी में परिवारों को बहिष्कार करने का मामला अतिक्रमण, चरवाहे को रुपए नहीं देने जैसी छोटी-छोटी बातों से उत्प्रेरित बताया गया है। सोमवार को बनभेड़ी के ग्रामीणों और पीडि़त परिवारों से डोंगरगांव एसडीएम लीना मंडावी ने बयान लिया। उनके समक्ष तो ग्रामीणों ने बहिष्कार की बात को झूठा बताया है, वहीं एसडीएम ने ऐसा पाए पर सीधे कार्रवाई की बात कही है।

इससे पहले लालबाग थाना में भी दोनों ही पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। इसके बाद एसडीएम ने सबंधितों को बयान के लिए बुलाया था। एसडीएम ने कहा कि यदि किसी तरह से परिवार को अलग रखा गया है तो गांव में उन्हें मिलाया जाए। इस तरह की व्यवस्था बनाना अपराध की श्रेणी में आता है, इसलिए इस पर सख्ती बरती जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को बयान लेने के बाद भी सुधार नहीं होने पर कार्रवाई करने की बात कही।

चारपरिवारों को बहिष्कृत करने का मामला: पहलेतो बनभेड़ी में श्रीराम कंवर को बहिष्कृत करने का मामला सामने आया। इस पर संज्ञान लेते हुए, अधिकारियों ने जांच शुरू की है। इस पर ग्रामीणों और परिवारों को भी निर्देशित कर दिया गया है। ताकि वे गांव में किसी तरह की अशांति फैलाएं।

यह बात सामने आई

बयान के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि आदिवासी परिवार को बहिष्कृत नहीं किया गया है। वहीं श्रीराम गाली-गलौज करता है, गांव के चरवाहे को रुपए नहीं देता। इसके अलावा समारू ने गांव की पांच डिसमिल जगह पर अतिक्रमण कर रखा है। ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह विवाद जरूर गांव में हैं, लेकिन किसी को हुक्कापानी बंद नहीं किया गया है।