- Hindi News
- मधुसूदन की रही चर्चा और पांडे के नाम पर फूटे पटाखे
मधुसूदन की रही चर्चा और पांडे के नाम पर फूटे पटाखे
नगरनिगम के महापौर के लिए भाजपा और कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशी का नाम तय कर लिया गया है। रायपुर में शुक्रवार को दिनभर इसके लिए मंथन चला। महापौर के साथ-साथ पालिका, नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों के नाम पर रात तक खींचतान की स्थिति बनी रही। इधर भाजपा की ओर से पूर्व सांसद मधुसूदन यादव और कांग्रेस की तरफ से पूर्व महापौर विजय पांडेय का नाम तय होना बताया जा रहा है। हालांकि इसकी अधिकृत घोषणा रात तक नहीं हो पाई थी।
रायपुर में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सुबह से रात तक विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के लिए रायशुमारी की गई। शुक्रवार से ही धीरे-धीरे प्रत्याशियों के नाम चर्चा में भी बदलते गए वहीं देर शाम तक नामों पर सहमति बनने की जानकारी भी मिली। रायपुर में कांग्रेस कमेटी की ओर से विजय पांडेय के नाम पर आम सहमति बनना बताया गया। वैसे भी प्रक्रिया की शुरुआत से ही पांडेय ने पर्यवेक्षकों और प्रभारी के सामने पहले ही दावेदारी पेश कर दी थी। पार्टी सूत्रों की मानें तो उनके साथ-साथ जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री किशन खंडेलवाल के नाम पर भी चर्चा हुई थी। उनके साथ ही कुलबीर छाबड़ा और मौजूदा महापौर नरेश डाकलिया का नाम भी चर्चा में रहा। यह भी पता चला है कि पांडेय के नाम पर कुछ नेताओं ने विरोध भी जताया। इसकी अधिकृत घोषणा समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पाई थी। हालांकि पार्टी के पदाधिकारी इस बात की चर्चा करते रहे। वरिष्ठ नेताओं की जुबान पर भी नामों की चर्चा रही। रायपुर पहुंचे पदाधिकारियों को फोन लगाकर घोषणा के बारे में भी जानकारी ली जाती रही।
िवजय
मधुसूदन
अध्यक्ष पद की आज होगी घोषणा
इधरिजले के अन्य निकायों के अध्यक्ष प्रत्याशियों की घोषणा शनिवार को होने की संभावना है। कांग्रेस और भाजपा दोनों में ही नाम तय कर लिए गए हैं, लेकिन अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है। शुक्रवार को दिनभर डोंगरगढ़, अंबागढ़ चौकी, डोंगरगांव, छुईखदान, गंडई आदि में गहमा-गहमी मची रही।
महापौर के लिए तीन लोगों ने भरा नामांकन, पार्षद प्रत्याशी भी पहुंचे
शुक्रवारको तीन महापौर पद के लिए दिनेश नामदेव, गुरुशरण सिंह और विष्णु महोबिया ने नामांकन दाखिल किया। जबकि 19 लोगों ने विभिन्न वार्डों के पार्षद पद के लिए नामांकन भरा है। इनमें वार्ड नंबर 8 से सुरेंद्र देवांगन, 7 से मधुकर बंजारी, 6 से राजेंद्र रामटेक