राजनांदगांव| वार्डक्रमांक 18 ग्राम रेवाडीह में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के तोरण साहू ने बताया कि 14 से 22 दिसंबर तक संगीतमय भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन रखा गया है। कथा वाचन पं. कुलेश्वर तिवारी परसाही करेंगे।