पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुरगी में कबड्डी प्रतियोगिता 14 से

सुरगी में कबड्डी प्रतियोगिता 14 से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| जयबजरंग युवा कबड्डी संघ समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से एक दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी स्पर्धा 14 दिसंबर को रखा गया है। कीड़ा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, उपाध्यक्ष मेघनाथ निषाद ने बताया कि मैच की शुरुआत रविवार काे शाम 6 बजे से होगी। स्पर्धा में प्रवेश के लिए 151 रुपए निर्धारित किया गया है। वहीं विजेता टीम को प्रथम 5001 रुपए, द्वितीय 4001 रुपए, तृतीय 3001 रुपए, चतुर्थ 2001 रुपए, पंचम 1001 रुपए नगद राशि दी जाएगी। इसके अलावा अन्य आकर्षित पुरस्कार रखा गया है। यह जानकारी आयोजन समिति के सचिव सुनील कुमार सिन्हा ने दी।