- Hindi News
- राजनांदगांव| राज्यस्तर पर मौसम जलवायु की समझ विषय पर बाल
राजनांदगांव| राज्यस्तर पर मौसम जलवायु की समझ विषय पर बाल
राजनांदगांव| राज्यस्तर पर मौसम जलवायु की समझ विषय पर बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन बीते दिनों रायपुर में आयोजित हुआ। इसमें जूनियर वर्ग में वेसलियन स्कूल के मेहुल देवांगन का चयन हुआ है। बैंगलोर में पांच दिवसीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन होगा। इसमें मेहुल भाग लेंगे। जूनियर वर्ग की परियोजना के समूह प्रमुख मेहुल देवांगन अन्य सदस्य लीना साहू, मुस्कान सोलंकी, भानुप्रताप एवं लोकेश्वर वर्मा थे। सीनियर वर्ग की परियोजना का शीर्षक अप्रबंधित रसोई कचरे का मौसम पर प्रभाव का अध्ययन का भी चयन राज्य स्तर के लिए हुआ। इस परियोजना में धनश्याम वर्मा अन्य सदस्य रोमिला साव, यांसी खुंटे, तसनीम खान एवं शिरीष गंगबेर थे।
राष्ट्रीय स्तर पर मेहुल का चयन