बैठक में महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा
राजनांदगांव| शासकीयदिग्विजय महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय में स्नातक स्तरीय विद्यार्थियों के पालक-शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डा. आरएन सिंह ने की। उन्होंने महाविद्यालय में विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी देते हुए छात्रों से इसका पूरा लाभ लेने की बात कही। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डा. एचएस भाटिया ने पालकों को बताया कि छात्रों के मूल्यांकन के लिए मासिक त्रैमासिक परीक्षाएं कॉलेज में आयोजित की जाती है। इसके अलावा ग्रंथालय, रि डिंग रुम सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियां महाविद्यालय में की जाती है। इस अवसर पर डा. एएन माखीजा, एस के उके, स्वयंसिद्धा झा, निरुपा साहू, दिव्या पवार, मो. आशिफ, प्रियंका दास, रुचिता गोलछा सहित बड़ी संख्या में पालक छात्र उपस्थित थे।