पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बकायादारों की संपत्ति होगी कुर्क

बकायादारों की संपत्ति होगी कुर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| न्यायालयकलेक्टर ऑफ स्टांप राजनांदगांव में मुद्रांक प्रकरणों के आरआसी वसूली बाकायदारों द्वारा राजस्व राशि जमा नहीं करने पर अचल संपत्ति के कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। जिला पंजीयक बीएस नायक ने बताया कि आरआरसी वसूली का कुल 17 प्रकरण वर्ष 1993-94 से वर्ष 2013-14 तक लंबित हैं। नायक ने बताया कि नीता जैन 33255 रुपए, ओकार एवं कमलेशवली 8408 रुपए, नंद किशोर 46266 रुपए, बीना बाई 8209 रुपए, पंचराम 5950 रुपए, राधाबाई जौजे विष्णुराम 25867 रुपए, माधोराम 16305 रुपए, सरोज कुमार 9313 रुपए, सवीहा शरीफ एवं कु. सलमा शरीफ 77367 रुपए, जगदीश गोदवानी, सुदामालाल गोदवानी एवं रामचंद्र गोदवानी 128025 रुपए, मेसर्स ज्योति खनिज 237977 रुपए, नंद किशोर शर्मा 26370 रुपए, श्यामपाल ताम्रकार 84160 रुपए, अनिल वाधवानी 46116 रुपए, मेसर्स ढिल्लन डेवलपर्स 586973 रुपए, संतोष सोनी 69462 रुपए, संजय सोनी 57600 रुपए हैं। कुल 64,67,623 रुपए की बकाया राशि जमा नहीं की गई है।