शुक्ला बने संघ के प्रांतीय महासचिव
डोंगरगढ़| छत्तीसगढ़शिक्षाकर्मी संघ के प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा के द्वारा जिलाध्यक्ष गोपी वर्मा के आग्रह पर राजनांदगांव जिला के पूर्व अध्यक्ष शरद शुक्ला को प्रांतीय महासचिव शैलेन्द्र यदु को प्रांतीय महामंत्री नियुक्त किया है। इनके प्रांतीय पदाधिकारी बनने पर जिला संघ के अध्यक्ष गोपी वर्मा, सचिव विद्यानंद डोंगरे, सहसचिव मनीष पशीने, चंद्रिका यादव, रफीक खान, बाबूलाल लाड़े, संतोष टेमरे, मुकेश शुक्ला, नोहर साहू, कौशल श्रीवास्तव, सईद कुरैशी, सुनील शर्मा, श्रीकेश शर्मा, वीरेन्द्र साहू, फलेश साहू, भारती साहू, पार्वती द्विवेदी आदि मौजूद थे।