बायपास से हटाए चालीस अतिक्रमण
चुनावीव्यस्तता के बीच जिले में पहली बार नगर एवं जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई गई है। इस बीच राजनांदगांव रायपुर बायपास पास मार्ग में शासन की कीमती भूमि पर अतिक्रमणकारियों ने झोपड़ी तानकर कब्जा करना शुरू कर दिया था। दो दिनों की कार्रवाई में प्रशासन द्वारा करीब 40 से अधिक कब्जा हटाने का दावा किया गया है।
हर साल जिले में चुनाव आते ही अतिक्रमणकारियों की बाढ सी जाती थी और जहां तहां शासन की बेशकीमती जमीन पर कब्जा करने का सिलसिला भी शुरू हो जाता था। देखते ही देखते झोपड़ी से शुरू होकर कुछ दिनों में ही पक्का और दुमंजिला मकान का रूप भी ले लेता था। लेकिन इस बार प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए चतुराई से काम लिया और नगर के बाहरी क्षेत्रों में बायपास के पास कब्जा कर रहे लोगों के विरुद्ध अभियान नहीं छेड़ दिया। लगातार दो दिनों से चल रहे अभियान के संबंध में नायब तहसीलदार प्रतिमा ठाकरे ने बताया कि गुरूवार से ही अभियान की शुरूआत की गई है। पहले दिन राजनांदगांव बाईपास के पास झोपड़ी बना चुके 17 लोगों के विरुद्ध बेदखली की कार्रवाई की गई। इसके बाद लगातार दूसरे दिन आज भी अतिक्रमण रोधी दस्ता ने कार्रवाई करते हुए रायपुर मार्ग की ओर करीब 25 झोपड़ीनुमा कब्ज हटाया। इसमें कुछ दुकानें भी शामिल हैं। पंचनामा बनाकर सामानों को जब्त किया गया है। छिटपुट विरोध के बीच कार्रवाई शांतिपूर्ण रही। प्रशासनिक अमले की इस कार्रवाई में जिला नजूल अधिकारी पटवारी एवं नगर पालिका के राजस्व अधिकारी संतोष वानखेडे शामिल रहे।
शुक्रवार को बाइपास मार्ग से अतिक्रमण हटाता जेसीबी।