अन्तरराज्यीय क्रिकेट 15 से
अन्तरराज्यीयड्यूस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता नगर में 15 फरवरी से प्रारंभ होगा। स्पर्धा में महाराष्ट्र, ओडिसा, मध्यप्रदेश, झारखंड, आंध्रप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ की प्रमुख टीमों के बीच खिताब के लिए 25 फरवरी तक मुकाबला होगा।
सृजन निकेतन सिटी स्पोर्टस क्लब द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला 11 दिवसीय ड्यूस बाल क्रिकेट स्पर्धा का नगर में उद्घाटन 15 फरवरी को होगा। आयोजन समिति के प्रमुख केएस ठाकुर, दीनदयाल साहू, विकास मानिकपुरी ने बताया की प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सभी टीमों को परंपरागत रूप से भोजन, आवास, नाश्ता, बाल निःशुल्क एवं आने जाने का किराया दिया जा रहा है। इसके अलावा इस वर्ष सभी टीमों को डीए दिया भी दिया जा रहा है। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 35000, उपविजेता को 25000, का पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। स्पर्धा में मेन आफ सीरिज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज, क्षेत्ररक्षक, विकट कीपर तथा प्रत्येक मैच में मेन आफ मैच का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा स्पर्धा में कई आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कार रखे गए है।
छत्तीसगढ क्रिकेट एसोसिएशन से सम्बद्ध इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ की रायपुर रेल्वे, बिलासपुर रेल्वे, राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई, कोरबा, मजूमदार नागपुर, ग्रीन सिटी नागपुर के अलावा पड़ोसी चार राज्यों की टीमों के मध्य खिताबी भिड़ंत होंगी। मेटिंग पिच पर आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी टीमों को दो पूलों में बाटा गया है। ग्रुप मुकाबले 30-30 ओवरों के एवं सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच 35- 35 ओवरों के होंगे। प्रतियोगिता में एसोसिएशन से सम्बद्ध मान्यता प्राप्त एंपायर सेवाएं देंगे।