नेहरू कॉलेज में वार्षिकोत्सव आज
डोंगरगढ़| स्थानीयशासकीय नेहरू महाविद्यालय में 12 फरवरी गुरूवार को वार्षिक मिलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कॉलेज प्रांगण में दोपहर 12.30 बजे से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी छात्र-छात्राएं देंगे। प्राचार्य डॉ. अलका मेश्राम, छात्रसंघ प्रभारी डॉ. ईवी रेवती ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरोजनी बंजारे, अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष तरूण हथेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजनांदगांव दिगिवजय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरएन सिंह प्रमुख रूप से मंचस्थ रहेंगे। छात्रसंघ अध्यक्ष मोहित तराने, उपाध्यक्ष प्रतिज्ञा व्यास, सचिव अविनाश टेंभूरकर एवं सह-सचिव अंजना निर्मलकर ने कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है।