पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभावान छात्रों को मिला सम्मान

प्रतिभावान छात्रों को मिला सम्मान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिग्विजयकॉलेज के क्रीडा विभाग द्वारा वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी खूबचंद पारख विधायक सरोजनी बंजारे बतौर अतिथि मौजूद रहे। मंचस्थ प्राचार्य डॉ.आरएन सिंह ने प्रस्तावित संबोधन में कॉलेज का नाम रोशन करने वाले सभी विद्यार्थियों, खिलाड़ी छात्र-छात्राओं और प्रतिभाओं के लिए हर्ष जताया।

पारख ने कहा कि किसी भी संस्था में प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और उनकी क्षमताओं का विकास करना बड़ी जिम्मेदारी होती है। यह खुशी की बात है कि दिग्विजय महाविद्यालय में ऐसी प्रभावी कोशिशों की मिसालें देखी जा सकती है। पारख ने कहा कि हार या जीत से बड़ी बात है, संघर्ष और हौसले को बरकरार रखा जाए। विधायक बंजारे ने कहा कि क्रीड़ा और सांस्कृतिक गतिविधियों से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निर्माण होता है। खेल भावना से खेलने और जीने से हर समस्या का समाधान निकल सकता है। मंच पर विशेष अतिथि किशुन यदु, नोमेश वर्मा क्रीड़ाधिकारी बी.एस.भाटिया, राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी बनने तथा बहुआयामी योगदान के लिए अतिथियों ने सम्मान किया। छात्रसंघ अध्यक्ष आकाश कुमार त्रिपाठी ने हर्ष जताया। संचालन प्रोफेसर डॉ.चंद्रकुमार जैन ने किया।

प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कार वितरण करते हुए अतिथिगण।