पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फरहद में 17 से दो दिवसीय जस गायन झांकी स्पर्धा

फरहद में 17 से दो दिवसीय जस गायन झांकी स्पर्धा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव | फरहदमें महाशिवरात्रि के अवसर पर जय बजरंग जस सेवा समिति ग्रामवासियों के तत्वावधान में 17 एवं 18 फरवरी को दो दिवसीय देवी जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। जिसमें प्रवेश शुल्क पुरूष वर्ग 121 महिला वर्ग 81 रुपए रखा गया है। प्रतियोगिता में पुरस्कार पुरूष वर्ग प्रथम 1501 से पंचम 301 रुपए महिला वर्ग प्रथम 1001 से पंचम 301 रुपए रखा गया है। इसी प्रकार झांकी पुरस्कार प्रथम 2001 से षष्ठम 301 रुपए तथा इसके अलावा विशेष पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सदाबहार पुरस्कार रखे गए हैं। इसी तारीख को रेवाडीह, बांकल पनेका पेंड्री में आयोजित की गई है। उक्त जानकारी जय बजरंग जस सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैया मंडावी ने दी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।