- Hindi News
- आरला भरदाखुर्द की मंडली ने मानस गायन स्पर्धा में बाजी मारी
आरला भरदाखुर्द की मंडली ने मानस गायन स्पर्धा में बाजी मारी
नवर|सरस्वती उत्सव समिति समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से विगत दिनों सस्वर मानस गायन एवं टीका शैली प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गौतम ने बताया कि दो दिवसीय स्पर्धा में अनेक मंडलियों ने हिस्सा लिया जिसमें पुरुष वर्ग में प्रथम जय मां सरस्वती मानस परिवार आरला, द्वितीय सत्यम शिवम सुदंरम मानस परिवार भरदाकला अर्जुंदा, सत्यम शिवम मानस परिवार कांचरी खैरागढ़, चतुर्थ सियाराम मानस परिवार चिरचारी डोंगरगांव, पंचम ज्ञान गंगा मानस मंडली गनियारी दुर्ग, षष्ठम श्री श्रद्धा के फूल मानस मंडली मुनगासेर महासमुंद, सप्तम बजरंग मानस मंडली भिलाई नगर दुर्ग रही।
इसी विशेष पुरस्कार व्याख्या में नवा अंजोर मानस परिवार खौली आरंग, हारमोनियम आदर्श श्रीराम भक्त मानस परिवार रक्से कवर्धा, तबला हरिओम मानस मंडली अमेरी, गायक भजन संध्या मानस परिवार छुरा गरियाबंद, अनुशासन श्री सरस्वती मानस परिवार गोबरा नयापारा राजिम, वेशभूषा जय मां सरस्वती मानस मंडली भीमपुरी रेंगाडबरी डौंडी लाेहारा, बेंजो श्री शिवम मानस परिवार रावां धमतरी को दिया गया। इसी प्रकार महिला वर्ग में जय मां सरस्वती संपूर्ण महिला मानस मंडली भरदाखुर्द, द्वितीय विद्या देवी शारदा संपूर्ण महिला मानस मंडली सिंंघौरी खुर्द धमतरी, तृतीय संपूर्ण मां गायत्री महिला मानस मंडली चिरपोटी मतवारी दुर्ग, चतुर्थ गायत्री संपूर्ण महिला मानस मंडली भरदाकला अर्जुंदा, पंचम नव ज्योति मानस मंडली जोशीलमती गैंदाटोला, षष्टम जय दुर्गा महिला मानस मंडली गारका भीमकन्हार डौंडी लोहारा, सप्तम जागृति महिला मानस मंडली धामनसरा सुरगी राजनांदगांव को दिया गया। व्याख्या पक्ष में निर्णायक लक्ष्मण पटेल शिक्षक एवं पीतेश्वर साहू शिक्षक थे।