पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए सत्र से महंगी हो जाएगी शराब

नए सत्र से महंगी हो जाएगी शराब

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यशासन द्वारा इस बार एक भी शराब दुकान बंद नहीं की जा रही है। शासन के निर्णय के बाद जिले की 15 समूहों की 27 शराब दुकानों की नीलामी की जाएगी। बताया गया कि इस बार राजस्व का लक्ष्य पिछले साल की तुलना में 37 करोड़ रुपए ज्यादा रखा गया है। पिछले सत्र में इतनी ही दुकानों से 123 करोड़ 43 लाख 851 रुपए वसूल हुए थे। इसकी तुलना में इस बाद 160 करोड़ 39 हजार रुपए का वार्षिक लक्ष्य रखा गया है। नए सत्र में जीई रोड स्थित समूह के लिए सबसे ज्यादा 21 करोड़ 76 लाख रुपए का राजस्व लक्ष्य रखा गया है। जबकि सबसे कम एक करोड़ 26 लाख रुपए का लक्ष्य साल्हेवारा के समूह के लिए है।

पिछले सत्र में देशी मदिरा 78 रुपए प्रूफ लीटर थी। इस बार इसे बढ़ाकर 90 रुपए कर दिया गया है। जबकि अंग्रेजी शराब पहले 100 रुपए प्रूफ लीटर थी, जो अब 115 रुपए हो गया है। पिछले सत्र में शराब के दाम नहीं बढ़े थे। इसी वजह से इस बार 20 फीसदी वृद्धि की बात अफसरों द्वारा कही जा रही है। अपै्रल से बढ़ी हुई कीमतों पर शराब की बिक्री हो सकती है। इस सत्र में भी शराब दुकानों की नीलामी के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। जिले की 15 समूहों में इस बार साल्हेवारा, बोरतलाव, छुरिया और अर्जुनी में सिर्फ देशी शराब दुकानें हैं। बाकी में अंग्रेजी और देशी दोनों हैं। ढाबा की शराब दुकान को पेंड्री में शिफ्ट किए जाने की प्लानिंग भी चल रही है।

पिछले सत्र में नहीं बढ़ी थी कीमतें, इस बार 20 फीसदी बढ़ेगा दाम।

नए सत्र के लिए लक्ष्य (राशि करोड़ में)

समूहलक्ष्य

पुराना बस स्टैंड 13.82

नया बस स्टैंड 14.26

जीई रोड 21.76

डोंगरगांव रोड 19.56

खैरागढ़ 16.41

छुईखदान 8.55

गंडई 10.38

साल्हेवारा 1.26

बोरतलाव 5.76

छुरिया 5.70

बागनदी 4.40

अंबागढ़ चौकी 11.96

मानपुर 2.65

डोंगरगांव 17.14

अर्जुनी 6.32

^इस बार शराब दुकानें तो कम होंगी और ही बढ़ेंगी। राजस्व का लक्ष्य इस बार बढ़ गया है। आने वाले समय में शराब की कीमतों में वृद्धि संभव है। एलएलध्रुव, सहायक आयुक्त, आबकारी