- Hindi News
- देखा ग्रामीण महिलाओं का कामकाज, अतिरिक्त सचिव ने काम को सराहा
देखा ग्रामीण महिलाओं का कामकाज, अतिरिक्त सचिव ने काम को सराहा
भारतसरकार ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव टी विजय कुमार ने जिले में विभिन्न ग्रामों का दौरा कर यहां पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ अंतर्गत गठित स्व सहायता समूहों की महिलाओं के कार्यों की सराहना की।
भारत सरकार ग्रामीण विकास विभाग के अतिरिक्त सचिव टी विजय कुमार ने कलेक्टर अशोक अग्रवाल एवं जिला पंचायत की सीईओ डॉ. प्रियंका शुक्ला के साथ 8 फरवरी को राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला, पदुमतरा, मुढ़पार एवं मोंहदी आदि गांवों का दौरा कर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘‘बिहान’’ के कार्यों का अवलोकन किया। के विजय कुमार ने महिला स्व सहायता समूह के कार्यों एवं महिलाओं के द्वारा जैविक खेती एवं जैविक खाद निर्माण के उल्लेखनीय कार्यों तथा इन विधियों के संबंध में ग्रामीण महिलाओं की विस्तृत जानकारी की भूरी-भूरी प्रसंशा की।
ग्राम मोखला में विजय ने प्रतिज्ञा स्व सहायता समूह की बैठक में शामिल होकर इस समूह की कार्य प्रणाली का अवलोकन किया। साथ ही इसी ग्राम के साधना ग्राम संगठन की कार्यकारणी समिति की बैठक में भी विजय कुमार शामिल हुए। उन्होंेने ग्रामीण महिलाओं से चर्चा कर उनके द्वारा समूह की कार्य प्रणाली एवं इससे विगत दो वर्षों में उनकी आर्थिक स्थिति में आए बदलाव पर चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के रिसोर्स ब्लॉक राजनांदगांव की बेहतर काम करने वाली उन 24 महिलाओं से भी चर्चा की, जो जिले के सुदूर वनांचल स्थित मानपुर विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को समूह की कार्य प्रणाली के विषय में प्रशिक्षण देगी। इन महिलाओं द्वारा योजनांतर्गत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें मानपुर विकासखंड में भी इसी प्रकार के कार्य करने प्रेरित किया। पदुमतरा में यहां के संकुल स्तरीय महिलाओं के कार्यों को देखा।
मुढ़पार मोंहदी के समूह से की चर्चा, कामकाज के तरीके जाने
ग्राममुढ़पार में भ्रमण के दौरान यहां की ग्राम संगठन की अध्यक्ष भानू ठाकुर ने अतिरिक्त सचिव को जानकारी देते हुए बताया कि उनके समूह की महिला सदस्यों द्वारा गत वर्ष से समुदाय आधारित संवहनीय कृषि के तहत खरीफ की फसलों एवं सब्जियों का उत्पादन प्रारंभ किया गया है। विजय कुमार ने भानू ठाकुर के खेतों का भ्रमण कर उनके द्वारा की जा रही जैविक खेती की सराहना की। उन्होंने बताया कि उनके द्वारा उनके खेतों की फसलों को कीटों एवं खरपतवारों से सुरक्षित करने हेतु जैविक दवाओं का ही प्रयोग किया जाता है। इससे कम लागत में रासायनिक खाद की अपेक्षा डेढ़ गुणा उत्पादन प्राप्त हो रहा है। मोंहदी गांव में भ्रमण के दौरान विजय कुमार के द्वारा यहां की महिला सदस्यों द्वारा चलाए जा रहे छŸछत्तीसगढ़ राय के एनपीएम शॉप (गैर रासायनिक प्रबंधन) का भी निरीक्षण किया।