पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेलेंटाइन डे के लिए सजा बाजार, पुलिस भी मुस्तैद

वेलेंटाइन डे के लिए सजा बाजार, पुलिस भी मुस्तैद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेलेंटाइनडे को लेकर अब बाजार सजने लगा है, युवाओं ने खरीदी भी शुरू कर दी है। दूसरी तरफ हिंदू संगठनों के बीच भी 14 फरवरी को वेलेंटाइन का विरोध करने का मन बना लिया है। इसे देखते हुए पुलिस विभाग उस दिन शहर के चौराहों और आउटर के इलाकों में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने की प्लानिंग में है।

बाजार में ग्रीटिंग्स, टेडी, चॉकलेट्स और नई वैरायटी के गिफ्ट आयटम भी सजकर तैयार है। पिछले बार की तुलना में इन आयटमों में 15 से 20 फीसदी की कमी आई हैं, लेकिन खरीदारी पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। दुकानदारों से बताया कि युवाओं के लिए खासकर म्यूजिकल हार्ट शेप की ग्रीटिंग्स मंगाई गई है। इसके अलावा अरब,थाईलैंड और आस्ट्रेलिया की इंर्पोटेड चॉकलेट्स युवाओं को लुभा रही है। बताया गया कि ग्रीटिंग्स की रेंज 50 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक की मौजूद हैं। इसके अलावा पिंक इंग्लिश कलर के टेडी युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।

शहरमें रहेगी तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था

वेलेंटाइनडे काे लेकर युवाओं में उत्साह और इसके विरोध की सुगबुगाहट भी हो रही है, इसे देखते हुए पुलिस विभाग भी शहर में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने की प्लानिंग कर रहा है।

एडिशनल एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि चौक-चौराहों पर पाइंट लगाकर जवानों को तैनात किया जाएगा इसके अलावा अंदरूनी और आउटर के इलाकों में पेट्रोलिंग पार्टियों को लगाया जाएगा। ताकि दिनभर सुरक्षा बनी रहे। इसके अलावा स्कूल-कालेजों के आसपास भी नजर रखी जाएगी। आमतौर पर युवाओं को 14 फरवरी के दिन युवा संगठन के कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ जाता है। इसलिए पुलिस एहतियात के तौर पर व्यवस्था में लगी है। पुलिस का प्रयास है कि किसी तरह की घटना हो सके।

गुलाब फूलों की मांग बढ़ गई है।

गुलाब फूल 30 रुपए, डिमांड बढ़ी

वेलेंटाइनडे के कारण गुलाब के फूल की डिमांड भी बढ़ गई है, इस कारण दाम पर उसका असर दिख रहा है। गुलाब के बाद 25 से 30 रुपए तक पहुंच गए हैं। वहीं 14 फरवरी के लिए नागपुर से फूल मंगाए गए हैं। बताया गया कि शहर में वेलेंटाइन डे के दिन 20 से 25 हजार फूलों की खपत होने की उम्मीद हैं। दुकानदार पिछले साल के अनुसार इस बार स्टॉक मंगा रहे हैं।

इधर मातृ-पितृ दिवस मनाने का संकल्प

स्वामीविवेकानंद युवा जागृति मंच के तत्वावधान में 14 फरवरी को जय स्तंभ चौक में मातृ-पितृ दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर बुधवार को बैठक रखी गई। मंच के जीवन साहू ने बताया कि यह पाश्चात्य संस्कृति युवाओं को बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा जागृति मंच वेलेंटाइन डे का बहिष्कार कर रही है। प्रेम दिवस के रूप में अपने माता-पिता का सत्कार करने की रीति सीखा रही हैं। युवाओं ने मातृ-पितृ दिवस मनाने का संकल्प लिया। बैठक में भीष्म देवांगन, ओम कश्यप, अरूण मानिकपुरी, संदीप रंगारी, अभिषेक यादव, नीलेश शर्मा अन्य मौजूद रहे।

प्रेम का दिन