पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामपुर में दो दिवसीय देवी जस स्पर्धा 17 से, आयोजन की तैयारी में जुटे ग्रामीण

रामपुर में दो दिवसीय देवी जस स्पर्धा 17 से, आयोजन की तैयारी में जुटे ग्रामीण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| श्रीनवदुर्गा जस परिवार समस्त ग्रामीणों के सहयोग से रामपुर में 17 18 फरवरी काे दो दिवसीय देवी जस गायन झांकी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया है। आयाेजन समिति के उपाध्यक्ष महेंद्र मंडावी ने बताया कि गांव में आगामी बुधवार गुरुवार को दो दिनों तक जस स्पर्धा आयोजित की गई है। जिसमें प्रवेश के लिए 101 रुपए निर्धारित किया गया है। स्पर्धा के उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि महापौर मधुसूदन यादव होंगे। इसी प्रकार समापन सत्र में मुख्यअतिथि विधायक दिलेश्वर साहू, विभा साहू जिला पंचायत सदस्य होंगी। उन्होंने बताया कि स्पर्धा में विजेता मंडलियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था की गई है जिसमें प्रथम 3001 रुपए, द्वितीय 2001 रुपए, तृतीय 1501 रुपए, चतुर्थ 1001 रुपए, पंचम 701 रुपए, षष्ठम 501 रुपए, 401 रुपए, अष्ठम 351 रुपए, नवम 301 रुपए, दशम 251 रुपए दिया जाएगा। इसके अलावा झांकी स्पर्धा में प्रथम 2001 रुपए, द्वितीय 1501 रुपए, तृतीय 1001 रुपए, चतुर्थ 701 रुपए, पंचम 501 रुपए का पुरस्कार रखा गया है।