पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटकर सब्जी विक्रेता संघ की बैठक में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया

फुटकर सब्जी विक्रेता संघ की बैठक में आंदोलन करने का निर्णय लिया गया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव|आदर्श कृषिउपज मंडी बसंतपुर में मंगलवार को फुटकर सब्जी विक्रेता संघ की बैठक रखी गई। बैठक में जिला प्रशासन मंडी प्रशासन द्वारा पूर्व दिए गए मांग पत्रों पर आज पर्यंत तक किसी प्रकार का निर्णय नहीं लेने के विरोध शीघ्र ही उग्र आंदोलन किया जाएगा। संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह एवं सचिव मनसुख सोनकर ने बताया कि फुटकर सब्जी विक्रेता संघ द्वारा समस्याओं से अवगत कराते हुए लगातार ज्ञापन सोंपा गया किन्तु किसी प्रकार का निर्णय जिला प्रशासन मंडी सचिव द्वारा लिया गया जिससे सब्जी विक्रेता संघ में रोष व्याप्त है। इस दौरान डोमन, रजिया, पुष्पा, नीरा, बसंत, गोपाल सिंह, लिखन पारमति, छगन, अमन सहित बड़ी संख्या में संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।