- Hindi News
- फ्रैंडस क्बल रविदास नगर पेंड्री में डांस स्पर्धा 14 को, आकर्षक पुरस्कार रखे
फ्रैंडस क्बल रविदास नगर पेंड्री में डांस स्पर्धा 14 को, आकर्षक पुरस्कार रखे
राजनांदगांव| फ्रैंड्सक्लब रविदास नगर पेंड्री वार्ड नं. 20 में 14 फरवरी को रिकार्डिंग डांस स्पर्धा का आयोजन रखा गया है। आयोजन समिति के अभिषेक साहू ने बताया कि आयोजन के चौथे वर्ष में दो वर्गों में डांस स्पर्धाएं होंगी। जिसमें समूह वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 5000 रुपए, द्वितीय 4000 रुपए, तृतीय 200 रुपए, चतुर्थ 700 रुपए, पंचम 500 रुपए दिया जाएगा। इसी प्रकार एकल वर्ग में प्रथम पुरस्कार 2500 रुपए, द्वितीय 1500 रुपए, तृतीय 1000 रुपए, चतुर्थ 700 रुपए, पंचम 500 रुपए निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने संजय रात्रे अध्यक्ष, अभिषेक साहू उपाध्यक्ष, अनुराग साहू सह संयोजक, योगेश रात्रे सचिव, पुखराज ठाकुर, किशन महिपाल काे जिम्मेदारी सौंपी गई है।