- Hindi News
- सीएम की क्लास: स्टूडेंट्स से कहा हॉकी की नर्सरी में गणेश की झांकी और पोहा फेमस
सीएम की क्लास: स्टूडेंट्स से कहा- हॉकी की नर्सरी में गणेश की झांकी और पोहा फेमस
संस्कारधानी की विशेषता बताई
सीएम ने मेडिकल स्टूडेंट्स से चर्चा कर मेडिकल शिक्षा की बारीकियां बताई। इसके बाद राजनांदगांव की विशेषताएं गिनाईं। कहा, यह हॉकी की नर्सरी है। गणेशोत्सव की विसर्जन झांकी फेमस है। और आप लोग यहां का पोहा जरूर खाइए यह अंचल में प्रसिद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में वेे विधायक एवं पेशे से चिकित्सक के नाते आपसे विस्तृत चर्चा करेंगे। शिक्षा की नींव बेहतर होने से भविष्य भी बेहतर होता है। मेडिकल कॉलेज में आपकी 5 साल की मेहनत से ही आपका कॅरियर संवरेगा। जितना ज्यादा अध्ययन करेंगे उतनी ज्यादा विषयों पर पकड़ मजबूत होगी।