समाज की स्पर्धाएं आज से होंगी शुरू
अग्रवाल सभा के मार्ग दर्शन में अग्रवाल महिला मंडल एंव अग्रवाल नवयुवक मंडल के संयुक्त तत्वाधान में छ: दिवसीय अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत आज बालक-बालिकाओं महिलाओं की विभिन्न खेल स्पर्धा दोपहर 3 बजे से अग्रसेन भवन में आयोजित की जायेगी। अग्रवाल सभा के सचिव सुशील अग्रवाल ने बताया कि आज निम्न स्पर्धाओं के अन्तर्गत महिला मंडल द्वारा जोड़ी बनाओ स्पर्धा (कक्षा नर्सरी हेतु), स्लोगन बोलो मां पर आधारित कक्षा 1 से 2 हेतु, फूग्गा फुलाओ कक्षा 1 2 हेतु क्ले से गणेश बनाओ कक्षा 3 से 4 हेतु, कैप सजाओ कक्षा 5 से 6 से हेतु, फोल्डर बनाकर सजाओ कक्षा 7 से 8, कैंडल सजाओ कक्षा 9 से 10 अग्रवाल नवयुवक मंडल द्वारा आज आयोजित स्पर्धा के दौर (केजी 1 से 5वीं एवं 6वीं से 10वीं), मटका फोड़ो ओपन स्पर्धा तथा सतरंज स्पर्धा जूनियर वर्ग का आयोजन होगा। जानकारी मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश अग्रवाल ने दी।