- Hindi News
- स्काॅर्पियो से 90 हजार की शराब जब्त, चालक फरार
स्काॅर्पियो से 90 हजार की शराब जब्त, चालक फरार
जीई रोड पर पुलिस की टीम ने शुक्रवार रात शराब तस्करी के मामले में कार्रवाई की। स्कोर्पियों से पुलिस ने 90 हजार रुपए की शराब जब्त की है। वहीं आरोपी चालक मौके से भाग निकला। उसका अब तक कहीं पता नहीं चल पाया है।
शराब कहां ले जाई जा रही थी, इसका खुलासा आरोपी के भाग जाने के कारण नहीं हो पाया है। पुलिस गाड़ी मालिक का पता लगा रही है। रात तकरीबन 9.45 बजे सूचना के आधार पर पुलिस की टीम पीटीएस के पास पहुंची। वहां स्कोर्पियों (सीजी 04 एफडी 2799) को रोका, तभी चालक वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस की टीम ने गाड़ी से शराब की बोतलें बरामद की। उसमें 29 पेटी देशी अंग्रेजी शराब थी। कीमत 90 हजार 600 रुपए आंकी गई है।
कोतवाली ने जब्त की गाड़ी।
सप्लाई की आशंका
आरोपीचालक के फरार होने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर शराब को कहां सप्लाई के लिए ले जाया जा था। शराब की यह खेप डोंगरगढ़ में सप्लाई करने भेजा जा रहा था। पुलिस इसकी जांच कर रही है।