पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महापौर पद के लिए 6 लोगों ने लिया फॉर्म

महापौर पद के लिए 6 लोगों ने लिया फॉर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महापौरऔर पार्षद पद के लिए नामांकल लेने और भरने का दौर रोजाना चल रहा है। बुधवार को महापौर पद के लिए 6 लोगों ने नामांकन लिया। वहीं पूर्व जिन्हाेंने फार्म लिया था, उनमें किसी ने फार्म जमा नहीं किया है। दूसरी तरफ 34 लोगों ने पार्षद पद के लिए फार्म हैं, इनमें छह लोगों ने नामाकंन बुधवार को दाखिल भी कर दिया है। इस तरह टिकट फाइनल होने से पहले ही दावेदार नामांकन लेने पहुंच रहे हैं और बाकायदा उसे जमा भी कर रहे हैं। यह रवैया दोनों ही पार्टियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि पिछले चुनावों को देखते हुए नियम भी बदल गए हैं।

बुधवार को वार्ड 36 के लिए माया राजेश शर्मा, वार्ड 38 से प्रहलाद रूपचंदानी, वार्ड 17 से सुहागा देवांगन, वार्ड 20 से प्रमोद अब्राहम, वार्ड 51 से तेजराम पटेल ने नामांकन भरा है। इसके अलवा 34 लोगों ने भी नामांकन फार्म लिया है। बताया गया के आने वाले दिनों में उनका भी फार्म दाखर हो जाएगा। हालांकि इसमें यह देखने वाले बात होगी कौन कांग्रेसी या भाजपाई पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनता है। इसके बाद भी वार्डों का समीकरण बदलेगा, क्योंकि इन्हीं नामांकन लेने वालों में बागी भी निकलेंगे जो मुकाबले को ित्रकोणीय करेंगे। साथ ही कई वार्डों का गणित भी बिगाड़ेंगे। हालांकि पछले नगरीय निकाय चुनाव को देखे तो पार्टियां भी ऐसे प्रत्याशियों पर कड़ा रूख नहीं रखती, क्योंकि परिणामों के बाद इनका ही सहारा रहता है चाहे बात पार्षदों की सख्ंया बढ़ाने की हो या फिर निगम सभापति के चुनाव की।

इन्होंनेलिया का आवेदन: नामांकनदाखिल करने की अंतिम तारीख 15 दिसंबर है। बुधवार को आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, गुरुमुख वाधवा, शरद चितलांग्या, रसीद खान ने महापौर पद के लिए नामांकन लिया है। अब तक महापौर पद का नामांकन ले जाने वालों में कांग्रेसियों की संख्या अधिक है। इसलिए कौन बागी बनेगा, यह देखना होगा।

एसडीएम ने लौटा दिए शुल्क में आए सिक्के

बैगापारालखोली से नामांकन दाखिल करने पहुंचे दुलारी साहू शुल्क के रूप में 500 रुपए के सिक्के लेकर पहुंची थी। एसडीएम बीएल गजपाल ने उसे लौटा दिया। श्रीमती साहू का कहना था कि वार्ड में मिले जनसहयोग से वे नामांकन दाखिल कर रही हैं।

वार्ड में बाहुल्यता को लेकर टिकट की मांग

वार्डक्रमांक 48 में टिकट वितरण से पहले ही विरोध के स्वर सामने रहे हैं। हालांकि अब तक अ