- Hindi News
- सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर हुई मौत
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर हुई मौत
राजनांदगांव|बागनदी थानाक्षेत्रमें बुधवार को सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। ग्राम शेरपार निवासी धानूराम अपनी बहन को नवागांव में छोड़कर अपने घर बाइक से रहा था। तभी शाम तकरीबन 4 बजे बागनदी मोड़ के पास सामने से रही इंडिका कार ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में धानूराम की मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।