पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यायालय परिसर में चेकिंग, तीन लोगों पर हुई कार्रवाई

न्यायालय परिसर में चेकिंग, तीन लोगों पर हुई कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव|पुलिस कीटीम ने बुधवार को न्यायालय परिसर में दबिश देकर वहां घूम रहे लोगों की चेकिंग की। इस दौरान तीन लोग पुलिस टीम को संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए, इस कारण उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि ये व्यक्ति पैसा लेकर फर्जी जमानत कराने की मंशा से न्यायालय परिसर में घूम रहे थे। इनमें जितेन्द्र कुमार झा पिता स्व. मनसुख लाल निवासी अटल आवास लखोली, राकेश पिता स्व. शीतल प्रसाद बख्तावर चाल, चीकू उर्फ योगेन्द्र पिता लालजी वर्मा मोतीपुर वार्ड नंबर 05 के खिलाफ थाना कोतवाली मामला दर्ज किया।