- Hindi News
- डेढ़ किलो गांजा जब्त, दो आरोपियों की गिरफ्तारी
डेढ़ किलो गांजा जब्त, दो आरोपियों की गिरफ्तारी
राजनांदगांव|गंडई थानाक्षेत्रमें मंगलवार देर शाम दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस की टीम ने एक किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पैलीमेटा में गांजा बिक्री की शिकायतें रही थी। इस पर टीम बनाकर देर शाम मौके पर भेजा गया। वहां आरोपी परदेशी राम के घर से पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम गांजा जब्त किया। वहीं दूसरी टीम ने उसी गांव के भारत विश्वकर्मा के घर दबिश दी, वहां से 300 ग्राम गांजा बरामद किया। दोनों ही स्थानों ने पांच हजार से अधिक का गांजा जब्त किया जाना बताया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। उन्हें जेल भेजा गया है।