नाबालिग हुई लापता, अपहरण का मामला दर्ज
राजनांदगांव| डोंगरगांवइलाके में नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। इस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 15 वर्षीय लड़की के पिता ने बताया िक बीते शनिवार से उसकी बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उसका काफी पता किया गया, लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिल पाई। इसलिए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।