- Hindi News
- बकरकट्टा गांव को 10 करोड़ के कार्यों की सौगात
बकरकट्टा गांव को 10 करोड़ के कार्यों की सौगात
आदिमजाति,अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग तथा स्कूल शिक्षा मंत्री केदार कश्यप सांसद अभिषेक सिंह गुरुवार को छुईखदान ब्लाक के बकरकट्टा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों को 10 करोड़ रुपए के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात दी।
सांसद सिंह ने 47 करोड़ रुपए की लागत से सुदूर वनांचल के ग्राम भावे, जुरलाखार एवं ढोर्राडीह के विद्युतीकरण कार्य तथा 4 करोड़ 10 लाख रुपए की दनियागर्रा से बेलगांव तक 7.80 किमी सड़क मार्ग का लोकार्पण किया। इस मौके पर साल्हेवारा बकरकट्टा क्षेत्र में 43 विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस मौके पर आदिम जाति मंत्री कश्यप एवं सांसद सिंह ने बकरकट्टा में प्री मैट्रिक छात्रावास प्रारंभ करने की घोषणा की। सांसद ने बकरकट्टा को छुईखदान से सीधे जोडऩे छुईखदान-छिंदाड़ी-देवरच्चा मार्ग को स्वीकृत कराने शासन स्तर पर पहल करने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग में कुम्हरवाड़ा से देवरच्चा तक सड़क स्वीकृत हो गई है। मंत्री सांसद के साथ विधायक गिरवर जंघेल ने बकरकट्टा क्षेत्र के 17 ग्राम पंचायतों के 89 गांवों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायत सुनकर उनका समाधान किया गया। शिविर में प्राप्त 324 आवेदनों में से 303 आवेदनों का मौके पर निपटारा किया गया। गांव वालों की समस्याएं सुनी गईं।
शिविर में पहुंचे मंत्री केदार कश्यप और सांसद अभिषेक ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
ग्रामीणों से मुलाकात करते सांसद अभिषेक सिंह।
मंत्री ने कहा योजनाएं गांव-गांव पहुंच रही
आदिमजाति मंत्री श्री केदार कश्यप ने आदिवासी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्र के गांव-गांव में पहुंच रही हैं। दूसरे राज्यों की सरकारों ने अध्ययन कर अपने राज्य में लागू कराया है। राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ खाद्यान्न सुरक्षा कानून के तहत वास्तविक गरीबों को रियायती दर पर चावल एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत मिल रहा लाभ।
गांव में नया टॉवर लगाया जाएगा
सांसदसिंह ने कहा कि बकरकट्टा क्षेत्र में आने वाले दिनों में सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाएं, दूरसंचार एवं ग्रामीण विद्युतीकरण में प्रगति आएगी। इस क्षेत्र के लोगों के त्वरित इलाज के लिए बकरकट्टा क्षेत्र में अलग स