प्रदर्शन कर निकाली गई जंगी रैली
राष्ट्रीयश्रम दिवस विश्वकर्मा जयंती के मौके पर भारतीय मजदूरी संघ ने जिला कार्यालय के सामने धरना दिया।
जिले के कोन-कोने से आए हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मध्यान भोजन रसोइया, हमाल, रेजा तथा मजदूरों ने विशाल निकाली। रैली जिला कार्यालय से प्रारंभ होकर गुरूनानक चौक-मानव मंदिर चौक-सिनेमा लाइन-आजाद चौक-भारत माता चौक से होते हुए कामठी लाइन-रामाधीन मार्ग-तिरंगा चौक से सदर बाजार, पुराना थाना होते दुर्गा चौक- ब्राम्हण पारा, गांधी चौक में समाप्त हुई। भामसं के प्रदेश महामंत्री योगेश दत्त मिश्रा ने कहा कि प्रदेश देश में असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले श्रमिकों जैसे आंगन बाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, मध्यान भोजन रसोइया, हमाल, रेजा भवन अन्य निर्माण में लगे श्रमिक अत्यंत ही शोषित पीडि़त हैं। मोदी रमन सरकार से आशाएं हैं।
रखी कई ये मांगें
सभाके बाद प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री को सौपे गए ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं साहिकाओं को जॉब सिक्योरिटी उपलब्ध कराते हुए स्थायी कर्मचारी घोषित करने, सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने चिकित्सा पेंशन ग्रजुएटी के प्रावधान लागू किया जाने, सभी शासकीय अवकाश के अतिरिक्त आकस्मिक आवकाश का प्रावधान करने जैसी मांग रखी।