पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहीं मिला एस्ट्रोटर्फ, स्कूल मैदान में खेले गए हॉकी मैच

नहीं मिला एस्ट्रोटर्फ, स्कूल मैदान में खेले गए हॉकी मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>अव्यवस्था के बीच परेशान होते रहे जोन के खिलाड़ी।

भास्करन्यूज | राजनांदगांव

राज्यस्तरीय क्रीडा स्पर्धा के उद्घाटन के दौरान विभिन्न जोन से आए खिलाडिय़ों को अव्यवस्था से दो-चार होना पड़ा। यहां हॉकी मैच के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम के लिए कलेक्टर अशोक अग्रवाल के निर्देश बावजूद खिलाडिय़ों को स्टेट स्कूल के खराब मैदान में खेलना पड़ा। यहां तीन मैच खेले गए। बताया गया कि गुरुवार को इसके लिए तैयारी ही नहीं की गई थी। इस वजह से गुरुवार को टर्फ में खेल नहीं हो पाया। दूसरी ओर स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में भी भारी अव्यवस्था दिखाई दी। इंडोर हॉल काफी छोटा था वहां पानी तक की व्यवस्था नहीं थी। इस वजह से दूर-दराज से आए खिलाड़ी परेशान होते रहे।

प्रतियोगिता में क्रिकेट, हॉकी, बास्केटबॉल, चोईक्वांडो, शूटबाल, शतरंज, फ्लोरबाल टेबल-टेनिस की स्पर्धाएं बालक एवं बालिका वर्ग के अंतर्गत संपन्न होगी। उद्घाटन अवसर पर ही अव्यवस्था से दो-चार होना पड़ा। उद्घाटन के बाद हॉकी खिलाडिय़ों को बड़ी उम्मीद थी कि उन्हें एस्ट्रोटर्फ में खेलने मिलेगा। जबकि ऐसा नहीं हो पाया। गुरुवार को मैदान उपलब्ध नहीं कराया गया। इसे लेकर अफसरों स्टेडियम के स्टाफ में बहस भी हुई। इसके पहले दिन बुधवार की दोपहर से रात तक विभिन्न जोन से आए खिलाड़ी परेशान दिखे। खिलाड़ी दोपहर 12 बजे से यहां पहुंच चुके थे। जबकि उनके लिए गद्दे और तकिया की व्यवस्था तक नहीं हो पाई थी।

छात्राओंने दी रंगारंग प्रस्तुति

कार्यक्रममें स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी बीएल कुर्रे ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ.पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं के द्वारा रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में खिलाडिय़ों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर अपने खेल का प्रदर्शन करने के लिए शपथ दिलाई गई। 18 से 21 सितंबर तक आयोजित इस राय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों एवं खेल जोनों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित हुए हैं।

खेल में भी नए आयाम: बंजारे

विधायकडोंगरगढ़ सरोजनी बंजारे ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ की पहचान एक विकासशील राज्य के रूप में हो रही है। प्रदेश के चहुमुंखी विकास के साथ-साथ क्रीडा के क्षेत्र में भी आज पूरा राज्य आयाम गढ़ रहा है। खेलों के माध्यम