- Hindi News
- िजपं सीईओ ने जांच कर अधीक्षिका को तत्काल हटा दिया
िजपं सीईओ ने जांच कर अधीक्षिका को तत्काल हटा दिया
प्रभारीअधीक्षिका द्वारा छात्रावास की छात्राओं से दुव्र्यवहार की शिकायत को जिला पंचायत सीईओ डॉ.प्रियंका शुक्ला ने गंभीरता से लिया। वे इसकी शिकायत मिलते ही रात में डोंगरगांव पहुंच गई। वहां छात्राओं की बातों को सुना और आदिवासी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका सरोज कोरे को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान छात्रावास में भारी अव्यवस्था सामने आई। सीईओ को गत दिवस ही उक्त छात्रावास के छात्राओं द्वारा शिकायत की गई थी। छात्राओं ने बताया कि छात्रावास अधीक्षिका द्वारा यहां की छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। वे अकसर नियमों को दरकिनार कर छात्राओं के साथ सिर्फ दुर्व्यवहार करती हैं बल्कि छात्रावास की साफ-सफाई भी कराती हैं। जांच के दौरान डॉ.शुक्ला को जानकारी दी गई की छात्रावास में इन छात्राओं का सुबह का नास्ता तक नहीं दिया जाता है। वहीं निरीक्षण के दौरान शौचालयों के सामने एवं शौचालय में लाईट बंद पाया गया।
छात्रावास की पेयजल टंकी की सफाई नहीं कराई गई थी। डॉ.शुक्ला ने छात्रावास में पाई गई अव्यवस्था एवं उक्त शिकायतों को गंभीरतापूर्वक लेते हुए मूलभूत सुविधा तत्काल बहाल करने एवं अधीक्षिका को तत्काल प्रभार से हटाने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को मौके से ही आदेशित किया गया। छात्रावास की प्रभारी अधीक्षिका को अपने मूल पदांकन शाला में तत्काल उपस्थिति देने कहा गया। सीईओ द्वारा उक्त छात्रावास में मूलभूत समस्या का तत्काल समाधान कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा।
छात्राओं की परेशानी सुनीं तो रात में सीधे छात्रावास पहुंच गई सीईओ शुक्ला।