पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ढाबा से डुंडेरा मार्ग पर हादसे में हुई महिला की मौत

ढाबा से डुंडेरा मार्ग पर हादसे में हुई महिला की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| डोंगरगांवथानाक्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार सुबह ढाबा से डुंडेरा मार्ग पर हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ढाबा निवासी सुनीता बाई कपड़ा सिलकर अपने घर लौट रही थी। सुबह करीब सात बजे ट्रक सीजी08-जेडजी0355 के चालक दानीराम साहू गाड़ी को रिवर्स कर रहा था। इसी दौरान सुनीता गाड़ी की चपेट में गई। बताया गया कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।