- Hindi News
- बैंक पदाधिकारियों ने खरीदी की अवधि बढ़ाने की मांग रखी
बैंक पदाधिकारियों ने खरीदी की अवधि बढ़ाने की मांग रखी
राजनांदगांव| जिलासहकारी केंद्रीय बैंक के पदाधिकारियों ने राज्य शासन से धान खरीदी की समयावधि बढ़ाने की मांग की है। पिछले साल समितियों के माध्यम से 79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। किसानों के पंजीयन रकबा के आधार पर 49.56 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की जानी थी। इस बार 75 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की संभावना है। अवकाश हटाने के बाद 46 दिन खरीदी के लिए निर्धारित है। इसमें से छह दिन कंप्यूटर ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते खरीदी नहीं हो पाई। 15 क्विंटल धान की खरीदी इतने कम समय में होना संभव नहीं है।