पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पेशल 26 नवरत्नों के हवाले सांसद का गांव

स्पेशल-26 नवरत्नों के हवाले सांसद का गांव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहलाके गोटाटोला को सांसद आदर्श ग्राम बनाने के लिए युवाओं की टीम सामने आई है। नाम है स्पेशल-26। ऐसी टीम जो सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रही। आज भी गांव में किसी गरीब के यहां शादी हो या कोई अन्य कार्यक्रम। यही टीम आर्थिक पारिश्रमिक मदद के लिए तत्पर रहती है। इधर गांव के ही चमर्राटोला में नवर|ों ने विकास का बीड़ा उठाया है। उनका पहला ध्यान कुपोषित बच्चों को भरपूर पोषण दिलाने के अलावा गांव की आवश्यकता को समझते हुए लोगों को जागरूक करना है।

गोटाटोला के छात्रावास में जिला पंचायत सीईओ प्रियंका शुक्ला ने गुरुवार रात बैठक ली। इस दौरान स्पेशल-26 ने अपनी प्लानिंग सामने रखी। नवयुवकों ने गांव को शौच मुक्त बनाने का बीड़ा उठाया। टीम से नीलकंठ पाटर, अरुण सिन्हा एवं कमल ने बताया कि ग्रामवासियों ने घरों में शौचालय निर्माण शुरू कर दिया है। हम अपना लक्ष्य 31 दिसंबर तक प्राप्त कर लेंगे। हमारा गांव शौच मुक्त हो जाएगा। इधर ग्राम पंचायत के चमर्राटोला में गठित नवर|ों ने विकास का बीड़ा उठाया है। गांव के नवर| सिर्फ गांव को विकास की इस पहल में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं, बल्कि चहुंमुखी विकास हेतु तत्पर हैं और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी प्रयासरत हैं। इसके अलावा गांव के युवाओं और महिलाओं को उनकी योग्यता के आधार पर सिलाई-कढ़ाई, टीवी रिेपेरिंग, ओटोमोबाइल, मोबाइल रिपेरिंग, प्लम्बर एवं मैकेनिक की ट्रेनिंग देंगे।

25को ब्रम्हभोज: नवर|ोंने कुपोषण दूर करने के लिए 25 दिसंबर को ब्रम्हभोज का आयोजन होगा, जिसमें गांव के कुपोषित बच्चों के लिए पौष्टिक आहार बनाया जाएगा।

ये है स्पेशल-26

गांवके युवाओं की टीम, जिसमें स्पेशल लोग हैं। कुछ खिलाड़ी हैं तो कुछ कलाकार। और समाज सेवा में तो सभी आगे हैं। इस टीम का अध्यक्ष है आलोक मसीह, उपाध्यक्ष कमल तापड़िया, कोषाध्यक्ष नीलकंठ पाटर। आज भी ये युवा ब्लड डोनेट करने तत्पर रहते हैं। गांव के सामाजिक कामों में हाथ बटाते हैं। अब वे अपने गांव को आदर्श बनाने तैयार हैं।

इन्हें कहा नवर|

गोटाटोलामें 6 अलग-अलग टोले हैं। हर टोले में नौ व्यक्तियों की टीम बनाई गई है। ये टीम अपने टोलों की निगरानी करेगी। वहां की व्यवस्था बनाएगी। आवश्यकता समझेगी। लोगों को जागरूक करेगी। इसमें युवा, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं।

^स्पेशल-26 पर पूरी ग्राम पंचायत का भार है,