पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवारा कुत्तों से मासूम को बचाया, खुद जख्मी

आवारा कुत्तों से मासूम को बचाया, खुद जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमें इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शीतला मंदिर सोनार पारा के पास बीते दिनों एक मासूम को बचाते वक्त रायपुर का एक बालक घायल हो गया। उसका उपचार प्राइवेट हास्पिटल में कराया गया। उपचार के बाद उसकी हालत ठीक है लेकिन इस संबंध में सोनार पारा निवासी शिरीष श्रीवास्तव ने निगम आयुक्त को पत्र लिखकर इस दिशा में कार्रवाई करने की मांग की है। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग रखी है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

श्रीवास्तव ने बताया कि नौ दिसंबर की दोपहर डेढ़ बजे उनके पांच वर्षीय पुत्र शिखर को आवारा कुत्तों ने शीतला मंदिर के पास घेर लिया था। डर के मारे शिखर भागने लगा। उस समय रायपुर निवासी वैदुर्य निगम अपने घरेलू काम से यहां आया हुआ था। उसने शिखर को अपनी गोद में उठा लिया और कुत्तों को भगाने का प्रयास किया। क्रोधित कुत्तों ने वैदुर्य के बाएं पैर को काट लिया। इसके बावजूद उसने शिखर को उसने गोद में पकड़े रखा। कुछ देर बाद वह कुत्तों को भगाने में कामयाब हो गया।

निगमको दी सूचना: श्रीश्रीवास्तव ने बताया कि आवारा कुत्तों द्वारा आए दिन इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसकी जानकारी निगम का दी गई है।

वैदुर्य