पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िटकट पर तकरार, बंटवारे के बाद भाजपा कांग्रेस में दिनभर बगावत

िटकट पर तकरार, बंटवारे के बाद भाजपा-कांग्रेस में दिनभर बगावत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौजूदा महापौर नरेश डाकलिया ने खुलकर किया टिकट वितरण का विरोध, समर्थकों ने कांग्रेस भवन में हाय-हाय के नारे लगाए

निकायचुनाव में टिकट बंटवारे के बाद भाजपा और कांग्रेस में बगावत के सुर उठने लगे हैं। पद की चाह रखने वाले पार्टी के लोगों ने एक तरह से पार्टी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। मौजूदा महापौर नरेश डाकलिया की टिकट कटने के बाद शहर में विरोध की राजनीति गरमा गई है। डाकलिया कांग्रेस के प्रत्याशी विजय पांडेय की खिलाफत में उतर आए हैं। रविवार सुबह उनके समर्थकों ने रैली निकाली और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। काफी देर तक उन्होंने कांग्रेस भवन में हंगामा भी मचाया। इधर भाजपा में भी वार्ड पार्षदों की टिकट बंटवारे के बाद नाराजगी का माहौल देखने मिल रहा है।

महापौर डाकलिया पार्टी के इस निर्णय को बदलने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनकी चर्चा चल रही है। हालांकि अभी तक उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है कि वे निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या अपना नामांकन वापस लेंगे। शनिवार की रात से ही डाकलिया के चौखडिय़ा पारा स्थित निवास में कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद हो गए थे। रविवार की सुबह उनके समर्थन में दर्जनों लोगों ने रैली निकाल दी। कार्यकर्ता डाकलिया के निवास से निकले और मानव मंदिर चौक होते हुए सीधे कांग्रेस भवन पहुंच गए। वहां उन्होंने नारेबाजी भी की।

निर्दलीयलड़ने पर खुलासा नहीं

निर्दलीयचुनाव लड़ने के संबंध में उन्होंने किसी तरह का स्पष्ट खुलासा नहीं किया है। महापौर डाकलिया ने कहा है कि वे पार्टी के अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही अंतिम निर्णय आए आगे उस हिसाब से सभी साथियों से चर्चा की जाएगी। इसके बाद ही वे निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लेंगे। हालांकि उनकी इस गतिविधि को लेकर रात तक पूरे शहर में राजनीति का पारा चढ़ा रहा और चर्चा चलती रही।

^महापौर की टिकट का फैसला पार्टी आलाकमान ने किया है। यह आदेश सर्वमान्य है। फिलहाल मौजूदा महापौर अपनी बात रख रहे हैं तो साथ में बैठकर उन्हें मना लिया जाएगा। जितेंद्रमुदलियार, शहरिजला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष

^सभी वार्डों में समन्वयक बनाकर ही प्रत्याशियों का चयन वरिष्ठ नेताओं के द्वारा किया गया है। जिन लोगों को आपत्ति है उन्हें मना लिया गया है। विवाद जैसी स्थिति किसी भी वार्ड में