पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वारदातों का अब तक खुलासा नहीं

वारदातों का अब तक खुलासा नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| जिलेमें चोरी, लूट और सेंधमारी के मामले में अब तक पेंडिंग पड़े हैं। उस पर पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई है। हालांकि पुलिस अधिकारी सभी मामलों में जांच जारी होने की बात कह रहे हैं। गौरतलब है कि शहर के बीच जीवन कालोनी में चोरी की वारदात हुई, यहां से आरोपियों ने नगद गहने समेत साढ़े चार लाख रुपए लेकर भाग गए। इसके पहले पिपरिया के पास पेट्रोल पंप में लूट की घटना हुई। उसमें भी आरोपी 50 हजार लेकर भाग निकले, यह मामला भी पेंडिंग है। पिछले महीने ही शहर के पोस्ट आफिस चौक के पास विजया बैंक में लूट की कोशिश हुई। इसमें आरोपियों का स्कैच जारी किया गया, लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। सोमनी देना बैंक शाखा में भी सेंधमारी का खुलासा नहीं हुआ।