पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डोंगरगढ़ पालिका में फिर से धीरज और चौकी में मानिकपुरी को मौका

डोंगरगढ़ पालिका में फिर से धीरज और चौकी में मानिकपुरी को मौका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसने डोंगरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अन्य पंचायतों की सूची रविवार की देर शाम जारी कर दी। इसमें डोंगरगढ़ नगर पालिका के मौजूदा अध्यक्ष धीरज मेश्राम पर फिर से पार्टी ने भरोसा जताया है। दूसरी ओर नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी में मौजूदा उपाध्यक्ष अनिल मानिकपुरी को अध्यक्ष के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया है।

छुईखदान नगर पंचायत में प्रकाश महोबिया को अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित किया गया है। डोंगरगांव नगर पंचायत में कांग्रेस ने संध्या साहू को अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बनाया है। छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए राजकुमारी सिन्हा प्रत्याशी घोषित है। गंडई नगर पंचायत में रुखमणी देवांगन को मौका मिला है।

भाजपाने भी की घोषणा: भाजपाने नगर पंचायत डोंगरगांव में पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा की है। डोंगरगांव के वार्ड एक सुनीता कालेकर, दो धनवा ठाकुर, तीन अरूण जैन, चार से निर्णय नहीं हो पाया, 5 सोनरू पांडे, 6 रोहित गुप्ता, 7 देवेंद्र रामटेके, 8 की घोषणा नहीं, नौ हेमंत चोपड़ा, 10 संतोष यादव, 11 लक्ष्मीनारायण गुप्ता, 12 एलन साहू, 13 कविता पटेल, 14 भुवनेश्वर वैष्णव 15 से गनिका पटौती को भाजपा प्रत्याशी बनाया है।

छुरिया पंचायत के ये हैं पार्षद प्रत्याशी

भाजपाने छुरिया नगर पंचायत में वार्ड नंबर एक से सुनील मालेकर, दो से शिला गुप्ता, तीन से नाम तय नहीं हुआ, चार से तीरथ साहू, पांच से सादिक मेनन, छह से रुबीना खान, सात से मनीषा यदु, आठ से ज्ञानेश्वर कुंभकार, नौ से टामेश कुंभकार, दस से निशा शर्मा, 11 से ओमप्रकाश साहू, 12 से सुरेंद्र सिंह भाटिया, १३ से शांति मरई, १४ से मोती मंडावी १५ से धन्ना मंडावी को पार्षद की टिकट दी है।

भाजपा ने की पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी

डोंगरगढ़पालिका वार्ड 1 से दीपक ठाकुर, 2 देवेंद्र साखरे, 3 प्रमिला साहू, 4 त्रिवेणी मंडल, 5 शरद कुमार कोचेकर, छह सी वासुरेड्डी, सात से कुसुम, आठ से खोरबाहरा सिन्हा, नौ से ललिता जनबंधु, 10 मुकेश सहारे, 11 विजय अग्रवाल, 12 मीना रेड्डी, 13 से अमित छाबड़ा, १४ सुनीता बंसोड़, १५ से शैलेंद्र साहू, १६ ज्योति सोनवानी, १७ राजेंद्र महोबिया, १८ राजेश दम्माणी, १९ अमित जैन, २० योगेश मोटघरे, २१ भिखम नेताम, २२ रामकृष्ण कन्नौजिया, २३ सत्यप्रकाश मिश्रा और २४ से अफसाना बेगम।