- Hindi News
- कांग्रेस की टिकट पशोपेश में, संशोधन के कारण देरी
कांग्रेस की टिकट पशोपेश में, संशोधन के कारण देरी
शहरके कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की टिकट पशोपेश में फंस गई है। जबकि 15 दिसंबर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। इस कारण भी कांग्रेसी दावेदारों की चिंता बढ़ रही है। पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को ही प्रत्याशियों का नाम फाइनल हो जाएगा, इसके बाद सोमवार को सभी नामांकन भरेंगे। कांग्रेस की टिकट वितरण में देरी को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
पहले यह सामने रहा था कि बीजेपी की सभी टिकटें फाइनल होने के बाद भी कांग्रेस अपने पत्ते खोल देंगी, लेकिन यह भी गलत साबित हुआ। इसके बाद दो दिन गुजर गए हैं, कांग्रेसियों को अपनी टिकटों का इंतजार है। बताया गया कि कांग्रेस में जो सीनियर है और जिनकी टिकट तकरीबन तय हैं, वे नामांकन ले चुके हैं। वहीं नए और जूनियर हड़बड़ाहट में है। अब देखना होगा कि एक दिन में कांग्रेस संगठन कितनी तैयारी से मैदान में उतरती है। क्योंकि टिकट वितरण में देरी के कारण हर दावेदार जो टिकट को लेकर आश्वस्त था, वह अब शंका में गया है। हालांकि यह पहले ही सामने चुका है कि नगर निगम क्षेत्र के लगभग दर्जनभर वार्डों में सिंगल नाम थे, जिनकी टिकट तय हो चुकी है। जबकि अन्य वार्डों का पेंच फंसा हुआ है।
नाम वापसी के दिन दे सकेंगे बी फार्म
पार्षदप्रत्याशियों का नाम फाइनल तो किसी भी तरह रविवार देर रात तक हो जाएगा। भले ही बी फार्म तत्काल दिया जाए। इस पर अधिकारियों ने बताया कि नाम वापसी के अंतिम समय तक प्रत्याशी, जिन्होंने नामांकन भर दिया है वे बी फार्म जमा करा सकते हैं, वह मान्य होगा। यह जरूर कांग्रेस के लिए राहत भरी खबर है। अब देखना होगा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी से हरी झंडी किन ५१ पार्षद प्रत्याशियों को मिलती है।
प्रत्याशियों की सूची में बदलाव की चर्चा
पार्टीसूत्रों की मानें तो कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट पहले ही फाइनल हो गई थी। अब महापौर का फैसला होने के बाद पार्टी में ही इसे लेकर चर्चा है कि कुछ सीटों में पशोपेश बना हुआ है। क्योंकि तकरीबन से १० सीटों पर बदलाव हो सकता है। पूरा पेंच यही फंसा हुआ नजर भी रहा है। क्योंकि महापौर को भी उनके अनुसार प्रत्याशी चयन का मौका मिलना चाहिए। ऐसी चर्चा पार्टी में चल रही है। इसलिए देरी का यही कारण माना जा रहा है।
कांग्रेस से िटकट फाइनल होने के बाद पांडेय मिल रहे हैं आम लोगों से।
बीजेपी प्रत्याशी मधुसूदन रविवार क