- Hindi News
- स्वच्छता बैंक बनाने गांवों में चलेगी मुहिम
स्वच्छता बैंक बनाने गांवों में चलेगी मुहिम
जिलेके ग्रामों को स्वच्छ एवं खुले में शौच मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला, सहायक कलेक्टर नम्रता गांधी एवं स्वच्छता उत्प्रेरकों द्वारा लगातार ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वच्छता बैंक बनाकर ग्राम को स्वच्छ बनाने जागरुक किया जा रहा है। स्वच्छ एवं खुले में शौच मुक्त ग्रामों के उद्देश्य को व्यवहारिक रुप देने के की इस मुहिम में जिला पंचायत की सीईओ डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं स्वच्छता टीम द्वारा विगत 15 दिनों लगभग एक दर्जन से अधिक ग्रामों का लगातार भ्रमण किया जा चुका है। इन ग्रामों में डीलापहरी, कलकसा, बुंदेलीखुर्द, कौहाकुड़ा, रीवागहन, फरहद सैम्रादैहान से लेकर विकासखंड छुईखदान के ग्राम बगदूर एवं वनांचल स्थित मोहला एवं मानपुर के घुर नक्सल प्रभावित ग्राम भी शामिल है।
क्याहै स्वच्छता बैंक: सीईओजिला पंचायत ग्रामीणों को प्रेरित कर यह बताती है कि हमें अपने गांवों को लगातार स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता बैंक का उपयोग करना चाहिए, जिसमें ग्रामवासी प्रतिमाह अपनी आय का थोड़ा बहुत पैसा इसमें जमा करते रहे। इस एकत्रित पैसों का उपयोग समस्त ग्रामवासी स्वच्छता से संबंधित सामग्री जैसे झाडू, लिक्विड, ब्रश एवं इससे संबंधित अन्य साम्रगी पर व्यय करें। इसमंे एकत्रित पैसों का उपयोग हम ग्राम के उन अति गरीब एवं अक्षम परिवारों में घरों में शौचालय निर्माण में सहयोग भी हेतु कर सकते है। डॉ. क्ला ने ग्रामीणों का उदाहरण देते हुए बतलाया कि मरारपारा के ग्रामीणों ने किस तरह अपने गांव में आपसी सहयोग से स्वच्छता की गुल्लक एवं बैंक स्थापित किए है। आज यह गांव पूरे जिले के लिए स्वच्छता की एक प्रेरणादायक मिसाल बना है।