मानस गान प्रतियोगिता 17 से शुरू होगी
राजनांदगांव| ग्रामनवागांव मुढ़ीपार में 17 जनवरी से दो दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जय सरस्वती मानस मंडली नवागांव तथा ग्रामीणों की संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसी तिथि ग्राम परसाोड़ ानाघेरा कोपेडीह में भी मानस गान स्पर्धा होगी। यह जानकारी देते हुए आयोजक समिति के सचिव भागचंद चंद्राकर ने अंचल की मंडलियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।