खुटेरी में पंथी नृत्य प्रतियोगिता 18 को
राजनांदगांव| ग्रामखुटेरी में आगामी 18 दिसंबर को राज्य स्तरीय पंथी नृत्य झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। अध्यक्ष चंद्रपाल कोसरे तथा उपाध्यक्ष विनोद बंजारे ने बाताया कि विजेताओं को क्रमश: पुरूष वर्ग में प्रथम 4001, द्वितीय 3001, तृतीय 1001, चतुर्थ 701 तथा पंचम 501 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी प्रकार महिला वर्ग में प्रथम 2001, द्वितीय 1001, तृतीय 501 तथा चतुर्थ 301 रुपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिये जाएंगे। उन्होंने अंचल की मंडलियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।