- Hindi News
- प्रेसीडेंट ने किया सेवा कार्यों का अवलोकन
प्रेसीडेंट ने किया सेवा कार्यों का अवलोकन
राजनांदगांव| लायंसक्लब इन्टरनेशल डिस्ट्रिक्ट 323 सी की लाइसेंस डिस्ट्रिक्ट प्रेसीडेंट लायन माला पाल एरिया ऑफिसर अनिता सहगल ने अपनी अधिकारिक या़त्रा में लायनेस क्लब राजनांदगांव सिटी के द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यो का अवलोकन किया। प्रेसीडेंट एवं एरिया अफसर ने अपनी अधिकारिक यात्रा में भगवान महावीर वृद्धा आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को स्नेह भोज कराया गया दृष्टिहीन एवं अस्थि बाधित बच्चों की स्कूल अभिलाषा में बच्चों से मुलाकात की एवं डाॅ. साधना तिवारी ने सभी बच्चों का स्वस्थ परीक्षण किया। बच्चों को मिठाई एवं फलों का वितरण किया गया महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल में पहुचकर वहा के प्रतिभावान बच्चों को लायनेस सचिव ताहिरा अली लायनेस कविता पारख के सौजन्य से पुरुस्कृत किया गया महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के बच्चों ने खूबसूरत रंगोली की शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।