विकलांग परिचय सम्मेलन 28 को
राजनांदगांव| अखिलभारतीय विकलांग चेतना परिषद छग प्रांत, रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच, कान्यकुब्ज सभा शिक्षा मंड़ल तथा सीनियर सिटीजन वेलफेयर फोरम के संयुक्त बैनर तले 28 दिसंबर को आशीर्वाद भवन, बैरनबाजार रायपुर में होने जा रहे दसवें राज्य स्तरीय नि:शुल्क विकलांग युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए पंजीयन जारी है। परिचय सम्मेलन के पश्चात एक मार्च को विकलांग जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। राजनांदगांव विकलांग चेतना परिषद के जिला महामंत्री पवन लोहिया ने बताया कि परिचय सम्मेलन में विकलांग युवक-युवतियों को अपने अभिभावकों, प्रमाण पत्रों के साथ आना होगा तथा सत्य प्रतिलिपि जमा करनी होगी। बायोडाटा डाक के माध्यम से भी संपर्क सूत्रों के पास भेजे जा सकते हैं। निवास, आयु जाति प्रमाण पत्र तहसीलदार का, विकलांगता प्रमाण पत्र मेडिकल बोर्ड का तथा आयु हेतु स्कूली प्रमाण पत्र नगर पंचायत, सरपंच या चिकित्सक का होना आवश्यक है। इसके अलावा युवक की आयु 21 वर्ष एवं युवती की आयु 18 वर्ष से कम हो। तलाकशुदा, परित्यक्त, प्रकरणों के आरोपी या सजायाफ्ता को अपनी स्थिति स्पष्ट करने का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना होगा।