घासीदास जयंती मंडई 18 दिसंबर को
राजनांदगांव| ग्रामअचानकपुर भांठापारा में आगामी 18 दिसंबर को गुरूघासीदास जयंती मनाई जाएगी। इसी दिन ग्राम में मंडई का आयोजन भी किया गया है। दूसरे दिन ग्राम में पंथी नृत्य प्रतियोगिता होगी। विजेताओं को प्रथम 15 हजार, द्वितीय 12 हजार तथा तृतीय 7 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। यह जानकारी देते हुए हेमंत कुमार गहिने ने ग्रामीणों से अधिक संख्या उपस्थिति की अपील की है।