पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १३० संस्थाओं को मिलेगा नर्सिंग होम लाइसेंस

१३० संस्थाओं को मिलेगा नर्सिंग होम लाइसेंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नर्सिंगहोम एक्ट द्वारा निरीक्षण उपरांत पात्र पाए गए जिले के कुल 130 संस्थाओं को लायसेंस प्रदान किया जाना है, जिसमें से शहरी क्षेत्र राजनांदगांव के नर्सिंग होम-15, क्लीनिक 14 एवं एक लैब को लाइसेंस प्रदाय किया गया है। यह जानकारी सीएमओ द्वारा ली गई बैठक में नोडल अधिकारी डॉ.सतीश चेलानी ने दी।

इस दौरान जिला अस्पताल के डॉक्टरों को जेनेरिक दवाएं लिखने कहा गया है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो उन डॉक्टरों पर कार्रवाई की जाएगी। जिले के सभी एलोपैथिक चिकित्सकों, निजी अस्पताल संचालकों एवं पैथोलाजी लैब एक्सरे संचालकों की बैठक सीएमओ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएमएचओ डॉ.सीएस मोहबे ने जेनेरिक दवाओं की उपयोगिता को देखते हुए मरीजों को सस्ता एवं कारगर जेनेरिक दवाईयां ही देने का आग्रह किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना जिला नोडल अधिकारी डॉ.अल्पना लूनिया ने स्मार्ट कार्ड से भर्ती मरीजों को छुट्टी के बाद 5 दिन की दवाई मुफ्त दिया जाना सुनिश्चित करने कहा।